IPL 2026

ट्रंप का टूटा घमंड तो क्यों डरने लगा पाकिस्तान? भारत-अमेरिकी डील से बढ़ गई शहबाज शरीफ की चिंता

अमेरिका और भारत के बीच कई महीनों से चल रहा व्यापार वार्ता आखिरकार सफल हो गया. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ अब 18 प्रतिशत पर पहुंच चुका है. हालांकि इस डील से पाकिस्तान की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है.

Shanu Sharma

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील फाइनल होने की वजह से पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. अमेरिका ने भारत में अपने भविष्य को देखते हुए इस डील को फाइनल किया, लेकिन अर्थव्यवस्था की मार झेल रहा पाकिस्तान इस डील से  सदमें में आ चुका है.

आज के समय में भारत के साथ सभी देश अच्छे डील करना चाहते हैं, क्योंकि भारत अंतराष्ट्रीय व्यापार का एक मुख्य केंद्र है.वहीं पाकिस्तान अपने कर्ज में डूबा हुआ है. कुछ दिनों पहले डोनाल्ड ट्रंप भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर उन्हें यह समझ आ गया कि यह अमेरिका के खिलाफ होगा. यहां हमारे गेस्ट इंडिया डेली के मंच पर भारत की उपलब्धि, अमेरिका के समझौते के पीछे का कारण और पाकिस्तान के डर के मुद्दे पर चर्चा कर रहैं.उनके इस चर्चा को सुनकर यह पूरा खेल समझने आपको आसनी होगी.