IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'न पढ़ाई, न डिग्री, फिर भी 20 शादियां...' ऐसे लाइफ थी सेट लेकिन अब पहुंच गया जेल

वरिष्ठ निरीक्षक विजय सिंह भागल ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और शादी कर ली. शेख उन महिलाओं के पास से कई रुपये और कीमती सामान ले गया. जांच से पता चला कि शेख ने वैवाहिक साइटों पर तलाकशुदा और विधवाओं को निशाना बनाता है, उससे शादी और उनका कीमती सामान ठग लेता था.

India Daily Live

महाराष्ट्र के पालघर से पुलिस ने ऐसे धोखेबाज आशिक को गिरफ्तार किया है. जिसने एक नहीं बल्कि 20-20 महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसाया. एक अधिकारी ने बताया कि नाला सोपारा की एक महिला की शिकायत पर जांच कर रही एमबीवीवी पुलिस ने 23 जुलाई को आरोपी फिरोज नियाज शेख को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार कर लिया है.

वरिष्ठ निरीक्षक विजय सिंह भागल ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी एक वैवाहिक वेबसाइट पर उससे दोस्ती की और शादी कर ली. शेख उन महिलाओं के पास से कई रुपये और कीमती सामान ले गया. जांच से पता चला कि शेख ने वैवाहिक साइटों पर तलाकशुदा और विधवाओं को निशाना बनाता है, उससे शादी और उनका कीमती सामान ठग लेता था.

अधिकारियों के मुताबिक ने कहा कि आरोपी ने साल 2015 से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं को धोखा दिया है.