'हमें किसी से वफादारी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए', वंदे मातरम को लेकर उठे विवाद पर ओवैसी ने जोरदार प्रतिक्रिया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सत्र, वंदे मातरम विवाद और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों पर महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं.

Shanu Sharma

हैदराबाद सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक विशेष साक्षात्कार में वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने संसद सत्र, वंदे मातरम विवाद और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों पर महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं. ओवैसी ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर कहा कि न तो उनसे इस संबंध में कोई चर्चा की गई और न ही उन्होंने इसमें हस्ताक्षर किए.

राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे प्रिविलेज मोशन को उन्होंने बेकार बताते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नहीं है और कुछ नहीं होगा. उन्होंने संसद की कार्यवाही में अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए राजनीतिक दलों के बीच चल रही इन बहसों को निरर्थक करार दिया. वंदे मातरम को लेकर उठे विवाद पर ओवैसी ने जोरदार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हम लोग (We the People) से शुरू होता है, न कि भारत माता की जय से. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए धर्म की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकार बताया. ओवैसी ने पूछा कि क्या कोई किसी को जबरन राष्ट्रगान गाने या किसी देवता की पूजा करने के लिए मजबूर कर सकता है? हमें किसी से वफादारी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. उन्होंने इसे व्यक्तिगत धार्मिक आजादी पर हमला करार दिया. ओवैसी ने भाजपा और RSS पर तीखा हमला बोला.