IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कोलकाता के एज्रा स्ट्रीट इलाके पर इमारत में लगी भीषण आग, Video में देखें खौफनाक नजारा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से भीषण आग लगने से खबर सामने आई है. व्यस्त एज्रा स्ट्रीट इलाके में बहुमंजिला इमारत आग लग गई. इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Princy Sharma

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के व्यस्त एज्रा स्ट्रीट इलाके में शनिवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के अनुसार, आग एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी और कुछ ही मिनटों में इमारत के विभिन्न हिस्सों में फैल गई. यह इलाका घनी आबादी वाला है और संकरी गलियां हैं और आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. 

सूचना मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के लिए कम से कम 20 दमकल गाड़ियों को रवाना किया. आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी और दमकल की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. हालांकि, घंटों की लगातार कोशिशों के बावजूद आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी. भीषण लपटें, धुआं और इमारत की संरचना ने दमकल कर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की.