Balakot AirStrike: बालाकोट स्ट्राइक को हुए 5 साल पूरे, कांप उठा था Pakistan

Balakot AirStrike: बालाकोट एयर स्ट्राइक के पांच साल पूरे हो गए हैं. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसरर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.

India Daily Live

Balakot AirStrike: बालाकोट एयर स्ट्राइक के पांच साल पूरे हो गए हैं. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. ये पुलवामा में CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला का बदला था. 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के ठिकानों पर मौत बरसाई.  

पुलवामा हमले के 3 घंटे के बाद ही बदला लेने की पूरी स्किप्ट तैयार हो गई थी. वायुसेना के ग्वालियर एयरबेस से मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने इजराइली बमों के साथ उड़ान भरी. करीब 3 बजे 12 मिराज विमानों ने पाक के रडार सिस्टम को चकमा देते एंट्री की और जैश-ए-मोहम्‍मद के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 200 आतंकियों को मार गिराया. हमले में 1000 किलोग्राम वजन के बम गिराए गए थे. 

इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन बंदर' रखा गया था. आतंकियों के ठिकानों का सफाया करते ही पाक के एफ 16 विमान एक्टिव हो गए, लेकिन तब तक भारतीय सेना के विमान अपना काम कर वापिस लौट आए थे.