IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Sawan 2025: सावन शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज!

सावन के पवित्र महीने में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. खासकर सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, लेकिन पूजा करते वक्त कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. यदि आप इन गलतियों से बचेंगे, तो भोलेनाथ की कृपा जरूर आप पर बरसेगी.

Princy Sharma

Sawan Shivratri: सावन के पवित्र महीने में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. खासकर सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को बहुत पवित्र माना जाता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, लेकिन पूजा करते वक्त कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. यदि आप इन गलतियों से बचेंगे, तो भोलेनाथ की कृपा जरूर आप पर बरसेगी.

सावन शिवरात्रि पर व्रत रखने के दौरान खाने-पीने का खास ख्याल रखें. इस दिन हर चीज शुद्ध होनी चाहिए. बिना स्नान किए भोजन या फलाहार का सेवन नहीं करना चाहिए. शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करते समय ध्यान रखें कि यह सीधा शिवलिंग पर गिरे. अगर जल या दूध गिरकर आसपास बिखरे, तो यह पूजा में अशुद्धि का कारण बन सकता है.