T20 World Cup 2026

Gold Price Update: लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, जानिए- गहने खरीदने पर कितना होगा खर्च

Gold Price Update: सोना के खरीदारों के लिए गुरुवार का दिन भी खास रहा। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई।

Sagar Bhardwaj

Gold Price Update: शादी ब्याह के सीजन में सोना खरीदारों के लिए लगातार दूसरे दिन सर्रफा बाजार से अच्छी खबर आई. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने जहां सस्ता हुआ वहीं चांदी की कीमत में एक फिर तेजी दर्ज की. गुरुवार को सोना 82 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर सस्ता हुआ तो चांदी की कीमत में 1053 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़त आई.

सोना हुआ सस्ता
गुरुवार को 24 कैरेट सोना 82 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ. इसके बाद सोना गिरकर  61,508 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले बुधवार को सोना 804 रुपये सस्ता होकर 61,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

 चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
गुरुवार को सोने के उल्ट चांदी की कीमत में उछाल दर्ज की गई. गुरुवार को चांदी की कीमत में 1053 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई. इसके बाद चांदी चढ़कर 70,000 रुपये के नीचे पहुंच गया है. इसके बाद गुरुवार को चांदी 70,203 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. बुधवार को चांदी 1892 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 69,150 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. 

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 
इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 61,508 रुपये, 23 कैरेट 61,262 रुपये, 22 कैरेट वाला 56,341 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,131 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 35,982 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट टैक्स के  बिना होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑल टाइम हाई रेट से सोना 2,000 रुपये तो चांदी 6,700 रुपये से ज्यादा सस्ती
इस गिरावट के बाद गुरुवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 2092 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम दाम से 6,711 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम भाव 76,934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. ऐसे में आपके शहर में इसके रेट में थोड़ा अंतर दिख सकता है.

यह भी देखें