menu-icon
India Daily

DDA Flats: दिल्ली में 8 लाख में मिलेगा DDA फ्लैट, क्या हैं नियम और शर्तें, यहां जानें सब कुछ

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने किफायती आवास योजनाओं के तहत घर खरीदने का शानदार मौका पेश किया है. 

garima
Edited By: Garima Singh
DDA Flats: दिल्ली में 8 लाख में मिलेगा DDA फ्लैट, क्या हैं नियम और शर्तें, यहां जानें सब कुछ
Courtesy: x

DDA Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने किफायती आवास योजनाओं के तहत घर खरीदने का शानदार मौका पेश किया है. 

तीन प्रमुख योजनाओं श्रमिक आवास योजना, विशेष आवास योजना और सबका घर आवास योजना के तहत आप फ्लैट बुक किए जा सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है. 

श्रमिक आवास योजना

दिल्ली बिल्डर्स एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. फ्लैट की कीमत ₹8.6 लाख - ₹8.8 लाख (छूट के बाद).
योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. 

विशेष आवास योजना
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपने विशेष आवास योजना के तहत मध्यम आय समूह (एमआईजी) के लिए बेहतरीन फ्लैट्स की पेशकश की है. यह फ्लैट्स एमआईजी (मध्यम आय समूह) के तहत आते हैं, जिसका उद्देश्य एक निश्चित आय वर्ग के लोगों को किफायती और शानदार आवास प्रदान करना है. इन फ्लैट्स की शुरुआत कीमत ₹29 लाख है. डीडीए ने इस योजना के तहत कुल 110 फ्लैट्स की पेशकश की है.

सबका घर आवास योजना

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 'सबका घर आवास योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आवास विकल्पों का प्रस्तुतीकरण किया है. इस योजना का लाभ पंजीकृत टैक्सी और ऑटो चालक, पुटपाथ विक्रेता, दिव्यांगजन, महिलाएं, एससी/एसटी श्रेणियां, शहीदों के परिवार उठा सकते हैं इस योजना के तहत फ्लैट की प्रारंभिक कीमत ₹8.65 लाख से शुरू होती है, और 25% की छूट के बाद यह कीमत बहुत ही सस्ती और किफायती हो जाती है.

पंजीकरण प्रक्रिया

डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
नाम, ईमेल, पैन कार्ड, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण करें.
लॉगिन करने के बाद पसंदीदा स्थान और फ्लैट प्रकार चुनें.
व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
आवेदन की शर्तें पढ़ें और सहमत हों.
आवेदन जमा करके NEFT/RTGS के माध्यम से भुगतान करें.

दिल्ली में घर के मालिक बनने का अवसर

डीडीए का यह प्रयास दिल्लीवासियों के लिए किफायती आवास को सुलभ बनाना है. प्रमुख स्थानों पर फ्लैटों की यह पहल समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है.