IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

हर महीने घर बैठे पा सकते हैं 5000 रुपये, जानिए क्या है पात्रता, तरिका तो बहुत आसान

दरअसल अगर इस अटल पेंशन योजना की बात करें तो यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाती है और यह एक पेंशन योजना है. इसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 की उम्र के बाद आप हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

Atal Pension Scheme: अटल पेंशन योजना- पेंशनर्स के लिए एक बड़ी अपडेट है. ऐसी कई योजनाएं हैं जिनके जरिए भारत सरकार और राज्य सरकार पात्र लोगों की मदद करती हैं. किसी भी योजना को शुरू करने के पीछे उद्देश्य उन लोगों को योजना के तहत आर्थिक मदद या लाभ पहुंचाना होता है जो गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं. मान लें कि भारत सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है. दरअसल, यह वह योजना है जिसके तहत पात्र लोग इस योजना से जुड़कर हर महीने 1 हज़ार रुपये से लेकर 5 हज़ार रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है और क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं.

दरअसल अगर इस अटल पेंशन योजना की बात करें तो यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाती है और यह एक पेंशन योजना है. इसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 की उम्र के बाद आप हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर 18 साल की उम्र का कोई व्यक्ति हर महीने 210 रुपये जमा करता है तो उसे 60 की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये मिलते हैं. इसमें आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है. योजना का प्रीमियम आपके बैंक खाते से कटता है.

क्या फायदा है?

इस अटल पेंशन योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 60 साल की उम्र के बाद जब व्यक्ति कोई काम करने में सक्षम नहीं होता है, तो यह योजना उसकी आर्थिक मदद करने में काफी काम आ सकती है. इसमें आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन हर महीने मिलती है. आप जो योजना चुनते हैं, उसके हिसाब से आपको हर महीने पेंशन मिलती है.

आवेदन की उम्र

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि इस योजना में 18 से 40 साल की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं और वो भी वो जो भारत के नागरिक हों. अगर आप पात्र हैं तो अपने नजदीकी बैंक में जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी KYC करेगा. फिर आप 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की कोई भी पेंश