Watch: मौत के कुआं में हुआ यमराज का दर्शन, चकमा देकर लौता कपल, देखें Video

Viral Video: आप सभी जादू देखने जाते होंगे. कई बार उसमें ऐसा शो देखने को मिलता है जिसके लोग अपना दिल थाम लेते हैं. इस शो का नाम है 'मौत का कुआं'.

Suraj Tiwari

Viral Video: आप सभी जादू देखने जाते होंगे. कई बार उसमें ऐसा शो देखने को मिलता है जिसके लोग अपना दिल थाम लेते हैं. इस शो का नाम है 'मौत का कुआं'. इस शो में कई ऐसे मोढ़ होते हैं जिसमें भाग लेने वाले लोगों को यमराज के दर्शन हो ही जाते हैं. क्योंकि इस शो में किसी गाड़ी कब फिसल जाए कोई नहीं जानता और अगर गाड़ी फिसली तो मौत होना निश्चित है.

गोल चक्कर में गाड़ी चलाते हैं लोग

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं. इसमें से कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है. इसमें इस खेल को देखने वाले लोग उसके किनारे खड़ने नजर आ रहे हैं. तभी खेल शुरू होता है. कार पर सवार कई सारे खिलाड़ी अपनी कार को बड़ी रफ्तार के साथ गोल चक्कर में चलाने लगते हैं. हर गाड़ी पर एक महिला और एक पुरुष नजर आ रहे हैं.

यूजर बोले- ये किसी के पेट का जरिया है

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @faraz.stunt.rider नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसको देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि लोगों को इसको देखने में बड़ा मजा जरूर आता हो लेकिन ये किसी के पेट का जरिया है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इसको लोग अपने इंज्वाय के लिए देखते है लेकिन इसमें जीवन जाने का पूरा खतरा है.