menu-icon
India Daily

Watch: शादी के दौरान होने वाले पति ने किया कुछ ऐसा काम, Video देख लोगों की भर आ रही आंखें 

Viral Video: बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है कि किसी महिला की दूसरी शादी हो और उसके पहले बच्चे को होने वाला पति स्वीकार कर ले.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: शादी के दौरान होने वाले पति ने किया कुछ ऐसा काम, Video देख लोगों की भर आ रही आंखें 

हाइलाइट्स

  • होनी वाली पत्नी की पहले से ही थी बेटी
  • यूजर बोले- आज के समय में ऐसे लोगों का होने मुश्किल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. इसी में बहुत से वीडियो शादी के भी देखने को मिलते हैं. इसी बीच कई दफा कभी दिल को छु लेने वाले वीडियो भी सामने आते हैं. जिसको देखने के बाद हर कोई भावुक हो जाते हैं. इसी तरह का एक वीडियो एक बार फिर देखने को मिल रहा है. जिसमें एक शख्स अपनी शादी में बहुत भावुक करने वाला काम कर देता है.

होनी वाली पत्नी की पहले से ही थी बेटी

आपने शादी तो बहुत सी देखी होंगी साथ ही उसमें होने वाले उत्सव से भी आप वाकिफ होंगे. लेकिन इस समय जो वीडियो वायरल है उसमें एक शख्स अपने शादी में अपनी होने वाली पत्नी को पहले अंगुठी पहनाता है. 
वाक्या ऐसा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसकी एक छोटी लड़की भी है. शादी के समय शख्स अपनी होने वाली पत्नी के साथ तो प्यारी पहल तो करता ही है साथ ही उनकी बेटी को अपनी बेटी की तरह प्यार करता है जिसको देखकर हर किसी की आखें भर आती हैं.

यूजर बोले- आज के समय में ऐसे लोगों का होने मुश्किल

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @goodnews_Movement नाम के यूजर ने शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, 'मैंने न केवल तुम्हारी माँ से शादी की बल्कि तुम्हें अपनी बेटी के रूप में भी स्वीकार किया' ये अनमोल क्षण हम सभी हमेशा याद रखेंगे. इस वीडियो को अभी तक 2 मिलियन यूजर द्वारा देख जा चुका है. वहीं इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो काफी भावुक करने वाला है. एक दूसरे यूजर ने लिखा है इस तरह के लोग आज के समय में बहुत कम मिलते हैं.