Indian Food : इंडियन फूड खाकर साउथ कोरिया की लड़की कही ये बात, वायरल हो रहा है वीडियो
Indian Food: दुनिया में कई जगहों पर इंडियन फूड को पसंद किया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक साउथ कोरिया की लड़की पहली बार इंडियन फूड का स्वाद चख रही है.
pexels
Indian Food: भारतीय खाना सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई और देशों में भी पसंद किया जाता है. भारतीय व्यंजनों का स्वाद इतना शानदार होता है कि कोई भी इसकी तारीफ किए वगैर रह नहीं पाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक साउथ कोरिया की लड़की इंडियन फूड खाते हुए दिख रही है.
वायरल हुए वीडियो में कोरियन गर्ल ये पूछ रही है कि पापड़ को कैसे खाएं. इसके साथ ही उसके सामने एक केले के पत्ते पर दाल-चावल रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उसका दोस्त हाथ से खाना खाते हुए दिखाई दे रहा है.