T20 World Cup 2026

Cricket से इस तरह प्यार सचिन और Kohli का भी नहीं, Video देख हो जाएगा यकीन

Viral video: कड़ाके की ठंडी में जहां हर कोई कंबल में दुबके हुए नजर आते हैं वहीं बहुत से लोग आग के पास बैठे हुए देखे जाते हैं, कुछ लोग ऐसे भी है जो इसी कोहरे और ठंडी में क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हैं.

Suraj Tiwari

Viral video: भारत में क्रिकेट खेल से ज्यादा इमोशन की तौर पर देखा जाता है. यहां क्रिकेट प्रेमी अलग-अलग तरीके से देखे जाते हैं. कई क्रिकेट मैच देखने के लिए कोई न कोई जुगत लगाते है तो वहीं बहुत से लोग क्रिकेट खेलने के लिए दिन में धूप नहीं देखते है, बारिश नहीं देखते हैं और तो और कड़ाके की ठंड में भी मजे से खेलते नजर आते हैं. इन्ही सबको देखते हुए क्रिकेट को भारत में इमोशन के तौर पर देखा जाता है. इसी का एक उदाहरण वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.

मौसम की कोई परवाह नहीं

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. वहीं मौसम की स्थिति ऐसी है कि थोड़े दूरी पर ही कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. कोहरा बहुत ही ज्यादा देखने को मिल रहा है. जिस वजह से गेंद तो छोड़ो आदमी भी थोड़ी दूर पर नहीं दिखाई दे रहा है. लेकिन ऐसी स्थिति में भी लोग क्रिकेट बड़े मजे से खेलते नजर आ रहे हैं.

यूजर बोले- इन्हीं लोगों ने सचिन को खेलना सिखाया होगा

इस वायरल वीडियो को @Ganeshv81214930 नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि क्रिकेट रूकना नहीं चाहिए. वहीं इस वीडियो को देखकर बहुत से यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये लोग क्रिकेट प्लेयर नहीं क्रिकेट के दीवाने हैं. शायद इन्ही लोगों को देखकर सचिन, धोनी, कोहली ने क्रिकेट खेलना सीखा हो. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये इन लोगों में क्रिकेट के प्रति जुनून देखने को मिल रहा है.