menu-icon
India Daily

Watch: नीला समोसा खाया है कभी? Video देख समझ जाएंगे पूरी कहानी

Viral Video: आम तौर पर सामान्य समोसा तो हर कोई खाया होगा. लेकिन क्या आपने नीला समोसा कभी खाया है, अगर नहीं खाया तो आइए जानते हैं कहानी

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
Watch: नीला समोसा खाया है कभी? Video देख समझ जाएंगे पूरी कहानी

हाइलाइट्स

  • अनोखा है ये नीला समोसा
  • यूजर बोले- ये कहां का है यार

Viral Video: समोसा का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है. ज्यादातर लोग इसको बहुत ज्यादा ही पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी नीला समोसा देखा है. जवाब होगा नहीं, क्योंकि हर जगह तो सामान्य समोसा ही मिलता है जिसको लोग खाना भी पसंद करते हैं.

अनोखा है ये नीला समोसा

भारत के हर हिस्से में आलू भरा समोसा मिलता है. जिसको हर कोई खाते हैं तो वहीं कुछ जगहों पर पनीर समोसा, लौंग समोसा, हींग समोसा जैसी कई वेराइटियों के साथ समोसा मिलता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि समोसा नीला होता है और ये कहां मिलता है. शायद जवाब नहीं में ही आएगा. लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक महिला नीले रंग में रंगा समोसा नजर आ रहा है. जिसको वो जब तोड़ती है तो उसमें लाल रंग का जैम की तरह भरा हुआ दिखा ता है.

यूजर बोले- ये कहां का है यार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के समोसा हब का बताया जा रहा है. जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. जिसको @youthbitz नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है कि क्या आप इस नीले समोसे को खाना पसंद करेंगे. इस वीडियो को अभी तक 5 लाख लोग देख चुके हैं वहीं बहुत से यूजर इसको देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिए अंदाज में लिखा है कि एक बार मेरा समोसा भी सफेदा में गिर गया था. इसी तरह यह समोसा भी नजर आ रहा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस समोसे को तो देखकर ही जी घबरा जा रहा है.