West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

वर्क फ्रॉम होम में झांसे में आई महिला, 4 दिन में गंवाए 54 लाख, समझिए कैसे लगा तगड़ा चूना

मुंबई में एक गर्भवती महिला ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश कर रही थी. उसके साथ धोखा हो गया और 54 लाख रुपये की चपत लग गई.

India Daily Live

मुंबई में एक ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है. एक महिला के साथ धोखाधड़ी हुई है. महिला ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश कर रही थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गर्भवती महिला से 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐरोली की एक 37 वर्षीय गर्भवती महिला एक घोटाले का शिकार हो गई. उससे 54 लाख रुपये ठग लिए गए. महिला मातृत्व अवकाश पर थी और ऑनलाइन अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीके तलाश रही थी, उसे फ्रीलांस काम के वादे से फुसलाया गया.

जालसाज़ों ने उसे एक साधारण सा काम देने की पेशकश की. कंपनियों और रेस्तरां की रेटिंग करना. उन्होंने दावा किया कि ऐसे पांच कार्यों को पूरा करने के बाद उन्हें पर्याप्त भुगतान मिलेगा. उनके दावों पर विश्वास करते हुए, महिला ने दिए गए निर्देशों का पालन किया और 7 से 10 मई के बीच विभिन्न खातों में कुल 54,30,000 रुपये का भुगतान किया. पैसे आते ही धोखेबाजों ने अपने सारे नंबर बंद कर लिए. 

जब महिला का अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो इसकी सूचना पुलिस को दी. मुंबई पुलिस साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के उपर केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.  यह मामला ऑनलाइन घर से काम के अवसर तलाशने वाले हर किसी के लिए एक चेतावनी से कम नहीं है. 

वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश कर लोगों को सावधान रहने की जरुरत है. किसी भी कंपनी से जुड़ने से पहले उस कंपनी के बारे में जानकारियां जुटाएं. सोशल मीडिया पर आ रही जॉब के ऑफर से बचकर रहें. दि कोई व्हाट्सएप, टेलीग्राम या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घर से काम करने के अवसर के साथ अचानक आपसे संपर्क करता है, तो अतिरिक्त सतर्क रहें.