गर्मी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड? 50°C+ में ठंडक देंगे ये AC, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

अगर इस भयंकर गर्मी में आप अपने लिए एक अच्छा खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा. यहां हम आपको कुछ टिप्स भी दे रहे हैं और किन कंपनियों के एसी आप चेक कर सकते हैं, ये भी बता रहे हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि लोग डीहाइड्रेशन, लू लगने और इस मौसम में खांसी जुकाम जैसी परेशानियों का शिकार हो रहे हैं. सलाह तो हम आपको यही देंगे कि इतनी गर्मी में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें. हालांकि, घर के अंदर भी गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है और इससे बचने का एक तरीका है Air Conditioner… 

इस गर्मी में अपने घर के लिए एक ऐसा एसी खरीदना जो राहत दे पाए, थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग कई बार बिना चेक किए ही एसी खरीद लेते हैं. जब तापमान 50°C तक पहुंच जाए, तो ऐसे इन्वर्टर स्प्लिट AC का चुनाव करना चाहिए, जो ज्यादा तापमान में भी काम करने के लिए रेट किए गए हों. 

भीषण गर्मी में इन कंपनियों के एसी रहेंगे बेस्ट:

इनमें Daikin, Blue Star, LG, और Hitachi के मॉडल शामिल होते हैं. इनकी खासियतों की बात करें तो इनमें 100% कॉपर कॉइल, 52°C-55°C तापमान में काम करने के लिए डिजाइन किए गए ज्यादा क्षमता वाले कंप्रेसर समेत 5 स्टार रेटिंग शामिल हैं. ये भीषण गर्मी में राहत देने में मदद करेंगे. 

50°C+ तापमान के लिए टॉप रेटेड AC:

  • Daikin 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC (FTKM50U): इस एसी को 3D एयरफ्लो और 54°C तक कूलिंग के लिए तैयार किया गया है. 

  • Blue Star 1.5 Ton 5 Star Inverter AC (D Series): इस एसी को खासतौर पर 52°C तक के तापमान के लिए बनाया गया है. इसे इन्वर्टर रोटरी कंप्रेसर के साथ डिजाइन किया गया है.

  • Hitachi Sumo Heavy Duty AC: बहुत ज्यादा गर्मी में राहत देने के लिए इस एसी को डिजाइन किया गया है. इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जो आपको आराम देने में मदद करेंगे. 

  • LG 1.5 Ton AI+ Convertible 6-in-1 AC (US-Q19YNZE3): इस एयर कंडीशनर में ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है. यह ज्यादा तापमान में भी असरदार कूलिंग देता है.

  • O General Inverter Split AC (ASGG24CGTA): यह एक प्रीमियम विकल्प है. इसे अक्सर वहां लगाया जाता है, जहां बहुत ज्यादा गर्मी में बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए हो. 

  • Onida Inverter Split ACs: Rio और Gloria जैसे कई मॉडल खासतौर पर 55°C तापमान के लिए तैयार किए गए हैं. 

AC चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • इतनी ज्यादा गर्मी में आपको यह चेक करना चाहिए कि जो एसी आप खरीद रहे हैं, वो ज्यादा तापमान यानी 50°C या उससे ज्यादा तापमान में काम करने के लिए रेटेड हो. इससे कंप्रेसर बंद होने की समस्या नहीं आती है. 

  • एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का होना जरूरी है. लगातार कूलिंग बनाए रखते हुए ज्यादा बिजली की खपत को कंट्रोल करने के लिए यह बहुत जरूरी है.

  • एसी में कॉपर कंडेंसर होना चाहिए, जिससे इसमें जंग लगने की दिक्कत न आए. 

  • आपको अपने कमरे की क्षमता का ध्यान रखना होगा. बहुत बड़े कमरों के लिए 2 टन का मॉडल सही रहेगा. वहीं, एवरेज साइज के कमरों के लिए 1.5 टन का AC काफी है.