Samsung Galaxy S25 Series India Price: Samsung ने अपनी Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra शामिल हैं. हालांकि, Galaxy S25 Edge के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, इसे सिर्फ Galaxy Unpacked इवेंट के लास्ट में टीज किया गया था. फिलहाल, इस सीरीज के तीन मेन फोन्स हैं जिनका इंतजार यूजर्स पिछले काफी समय से कर रहे थे. अगर आप इनमें से कोई खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन्हें प्री-ऑर्डर करने पर शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं.
Galaxy S25 सीरीज: प्री-ऑर्डर और उपलब्धता- Samsung Galaxy S25 सीरीज का प्री-ऑर्डर 23 जनवरी, 2025 से शुरू हो गया है और यह ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी प्रमुख रिटेलर्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. फोन की बिक्री 7 फरवरी, 2025 से शुरू होगी.
Galaxy S25 की भारत में कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है (256GB स्टोरेज के लिए), जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 92,999 रुपये रुपये है.
आइसी ब्लू, सिल्वर शैडो, नेवी और मिंट कलर ऑप्शन.
Samsung की वेबसाइट से खरीदने पर ब्लू ब्लैक, कोरल रेड और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध.
पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर 11,000 रुपये का अपग्रेड बोनस.
7,000 रुपये का कैशबैक.
9 महीने की नो-कॉस्ट EMI प्लान.
Galaxy S25+ की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है (256GB स्टोरेज के लिए), जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 1,11,999 रुपये है.
नेवी और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन.
Samsung की वेबसाइट से ब्लू ब्लैक, कोरल रेड और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध.
पुराने डिवाइस पर 11,000 रुपये का अपग्रेड बोनस.
7,000 रुपये का कैशबैक.
9 महीने की नो-कॉस्ट EMI प्लान.
स्टोरेज अपग्रेड ऑफर: 512GB वैरिएंट को 256GB वेरिएंट की कीमत पर खरीद सकते हैं.
इसके अलावा, Galaxy S25 और S25+ के लिए 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI प्लान भी उपलब्ध है.
256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये, 512 जीबी की कीमत 1,49,999 रुपये और 1 टीबी की कीमत 1,65,999 रुपये है.
टाइटेनियम सिल्वर ब्लू, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम व्हाइट, और टाइटेनियम ब्लैक कलर ऑप्शन.
सैमसंग की वेबसाइट पर टाइटेनियम जेड ग्रीन, टाइटेनियम जेट ब्लैक और टाइटेनियम पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध.
पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर 11,000 रुपये का अपग्रेड बोनस.
7,000 रुपये का कैशबैक.
9 महीने की नो-कॉस्ट EMI प्लान.
स्टोरेज अपग्रेड ऑफर: 512GB वेरिएंट को 256GB वैरिएंट की कीमत पर खरीद सकते हैं. (1TB वेरिएंट के लिए यह ऑफर लागू नहीं है.)