₹100 से कम में Jio दे रहा डाटा प्लान, मिलेगा 25GB तक हाई स्पीड इंटरनेट
रिलायंस जियो 100 रुपये से कम में कुछ डाटा प्लान्स उपलब्ध कराता है. अगर आपके मौजूदा प्लान का डाटा खत्म हो जाता है तो आप इन्हें रिचार्ज करा सकते हैं.
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए कई प्लान उपलब्ध कराता है. अगर आप भी रिलायंस जियो यूजर हैं तो यहां हम आपको कुछ किफायती प्लान्स के बारे में बताएंगे. जियो कंपनी 100 रुपये से कम में डाटा प्लान्स के कई ऑप्शन देता है. इससे यूजर्स ज्यादा पैसे खर्च किए बिना आसानी से कनेक्टेड रह सकते हैं.
ये कम कीमत वाले प्लान स्टूडेंट्स, आम इंटरनेट यूजर्स और उन सभी लोगों के लिए एकदम सही हैं, जिन्हें ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मैसेजिंग के लिए रेगुलर डाटा की जरूरत होती है. इनमें से कुछ प्लान्स के साथ जियो टीवी ऐप का एक्सेस भी दिया जा रहा है. यहां हम आपको इन्हीं प्लान्स के बारे में बता रहे हैं.
77 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 5 दिनों की है. इसमें यूजर्स को 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है. इसके साथ ही 30 दिनों के लिए सोनी लिव और जियो टीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.
39 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 3 दिनों की है. इसमें यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रति दिन दिया जा रहा है. हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड रह जाएगी.
49 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 1 दिन की है. इसमें यूजर्स को 25 जीबी दिया जा रहा है. हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड रह जाएगी.
69 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 7 दिन की है. इसमें यूजर्स को 6 जीबी दिया जा रहा है. हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड रह जाएगी.
29 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 2 दिन की है. इसमें यूजर्स को 2 जीबी दिया जा रहा है. हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड रह जाएगी.
19 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 1 दिन की है. इसमें यूजर्स को 1 जीबी दिया जा रहा है. हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड रह जाएगी.
11 रुपये का प्लान:
इस प्लान की वैधता 1 घंटे की है. इसमें यूजर्स को 10 जीबी दिया जा रहा है. हाई-स्पीड डाटा खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड रह जाएगी.