इंतजार खत्म, इस दिन भारत आ रहा OnePlus 15; फीचर्स के मामले में बेस्ट
OnePlus 15 को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी डेट की घोषणा भी कंपनी ने कर दी है.
नई दिल्ली: वनप्लस कंपनी अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर OnePlus 15 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आता है, जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है. इस फोन को पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लिस्ट किया गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑफिशियल पोस्ट किया गया है. इसके अनुसार, OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर, 2025 को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा. वहीं, अमेजन पर रात 8 बजे से इसे उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रहे हैं, जिससे फोन के फीचर्स का पता चला है.
OnePlus 15 के फीचर्स:
अमेजन माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन क्वालकॉम 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस होंगे. साथ ही इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम ऑक्सीजनओएस 16 दिया गया है. फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जो वनप्लस के नए DetailMax इमेज इंजन से एन्हांस्ड है. बता दें कि यह पहले से ही चीनी मार्केट में उपलब्ध है.
OnePlus 15 चीन वेरिएंट की डिटेल्स:
OnePlus 15 को चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था. चीनी वेरिएंट की कीमत CNY 3999 है, जिसकी भारतीय कीमत 50,000 रुपये है. यह इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है. वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन ऑप्शन 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत CNY 5,399 यानी करीब 67,000 रुपये है. यह फोन एब्सोल्यूट ब्लैक, मिस्टी पर्पल और सैंड ड्यून कलर में उपलब्ध है. कहा जा रहा है कि इन्हीं कलर्स को भारत में भी उपलब्ध कराया जाएगा.
OnePlus 15 के फीचर्स:
इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K थर्ड-जेनरेशन BOE फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है. फोन में 7300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें 120 वॉट का सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट का वायरलेस फ्लैश चार्ज सपोर्ट दिया गया है. फोन में 16 जीबी तक की रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज दी गई है.