इंतजार खत्म! 7 जनवरी को लॉन्च होगा Motorola Signature, जानें क्या होंगी खासियतें

मोटोरोला सिग्नेचर फोन को भारत में 7 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में क्या-कुछ दिया जा सकता है, चलिए जानते हैं. 

Motorola
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला भारतीय मार्केट में अपना सिग्नेचर सेट लॉन्च करने जा रहा है. यह कंपनी का लेटेस्ट प्रीमियम फोन होगा. Motorola Signature को भारत में 7 जनवरी, 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की गई है. साथ ही डेडिकेटेड फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट भी बनाई गई है जहां पर फोन का डिजाइन दिखाया गया है. फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है. 

Motorola Signature एक सोफिस्टिकेटेड फैब्रिक-फिनिश रियर पैनल के साथ आता है. इस डिवाइस में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही अल्ट्रा-स्लिम बेजल और सेल्फी कैमरा के लिए पंच कटआउट मौजूद है. इसमें बाईं तरफ एक नया फिजिकल बटन दिया गया है. इसके साथ ही एक डेडिकेटेड कैमरा शटर, एक कस्टमाइजेबल शॉर्टकट की या AI-ड्रिवन फेक्शन्स के लिए एक खास ट्रिगर हो सकता है.

क्या होगा इस फोन में खास: 

Motorola Signature को मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एक पावरहाउस के तौर पर पेश किया जाएगा. फोन के रियर कैमरा में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है. यह एक ऐसा फीचर है जो आमतौर पर टॉप टियर फ्लैगशिप मॉडल दिया जा सकता है. इससे पता चलता है कि फोन हाई-क्वालिटी ऑप्टिकल जूम और बेहतर लॉन्ग-रेंज क्षमताएं मिलती हैं.

Motorola Signature टॉप-ऑफ-द-लाइन परफॉर्मेंस का वादा करता है. इस फोन को गीकबेंच पर देखा गया था. यहां पर फोन में सिंगल-कोर में 2,854 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,411 का स्कोर दिया गया है. इस फोन को एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा रहा है. अगर आप एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे भी ध्यान में रख सकते हैं और इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं.

ये दिए जा सकते हैं फीचर्स:

फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 3.80GHz पर दो कोर और 3.32GHz पर छह कोर हैं. इसमें एड्रेनो 829 जीपीयू दिया गया है. इस फोन में 16 जीबी की रैम दी गई है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. इसका लुक काफी यूनिक होगा और फ्लैगशिप मार्केट में एक बड़े दावेदार के तौर पर कदम रखेगा.