iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज पर अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट, यहां जानें कितने में मिलेगा कौन-सा प्रोडक्ट

अगर आप अपने लिए एक नया एप्पल प्रोडक्ट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको विजय सेल्स पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Apple
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: विजय सेल्स पर एप्पल शॉपिंग बोनान्जा शुरू हो चुका है. यह सेल 28 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी, 2026 तक चलेगी. इश लिमिटेड टाइम इवेंट के दौरान, ग्राहक पूरे Apple प्रोडक्ट लाइनअप पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसमें iPhone 17 सीरीज, MacBooks, iPads और Apple Watches शामिल हैं. इन सभी पर प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. 

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, ग्राहक 10,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं. विजय सेल्स के फिजिकल स्टोर और ऑनलाइन vijaysales.com पर उपलब्ध है. चलिए जानते हैं क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

विजय सेल्स पर मिल रहे बैंक ऑफर:

  • ICICI और चुनिंदा बैंक से पेमेंट पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. 

  • अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से पेमेंट करने पर ​​50,000 रुपये से ज्यादा के EMI ट्रांजेक्शन पर 12,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. 

  • HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 7,500 रुपये तक की छूट और नॉन-EMI ट्रांज़ैक्शन पर 6,000 रुपये की छूट दी जा रही है. 

  • HDFC बैंक की बात करें तो इसके जरिए पेमेंट करने पर 80,000 रुपये से ज्यादा के EMI ट्रांजेक्शन पर 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. 

  • RBL, OneCard, IDFC First, AU Small Finance, Yes Bank, PNB और DBS बैंक कार्डहोल्डर्स के लिए भी ऑफर उपलब्ध कराए गए हैं. 

MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम भी उपलब्ध:

MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम के मेंबर को हर बार खरीदारी पर प्वाइंट दिए जाएंगे. जो लोग इस प्रोग्राम के बारे में नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि जो भी लॉयल्टी प्वाइंट कमाए जाते हैं वो एक प्वाइंट 1 रुपये के बराबर है. इसे विजय सेल्स में भविष्य की खरीदारी के दौरान रिडीम किया जा सकता है.

किन प्रोडक्ट पर मिलेगा कितना डिस्काउंट:

प्रोडक्ट (बेस वेरिएंट)