menu-icon
India Daily

आपका Aadhaar Card फेक है? नहीं जानते हैं, तो इस तरह अभी करें चेक

Aadhaar Card Tips: क्या आप जानते हैं कि आपका आधार कार्ड भी फेक हो सकता है? अगर हां, तो इस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं. कहीं आपका आधार कार्ड फेक तो नहीं है, ये जानने का एक आसान तरीका है. हम आपको यहां स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बता रहे हैं. 

India Daily Live
आपका Aadhaar Card फेक है? नहीं जानते हैं, तो इस तरह अभी करें चेक
Courtesy: Canva

Aadhaar Card Tips: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) लोगों को आधार कार्ड जारी करती है. यह डॉक्यूमेंट बेहद ही जरूरी हो जाता है और कई तरह से काम आता है. इस कार्ड पर 12 अंकों का यूनिक नंबर लिखा होता है. चाहें बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर बच्चों का स्कूल में एडमिनश करवाना हो, यह हर जगह काम आता है. आधार जितना जरूरी हो गया उतने ही इसके नाम पर फ्रॉड भी तेज हो गए हैं.

आधार कार्ड को लेकर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इससे धोखाधड़ी एक्टिविटीज भी बढ़ती जा रही हैं. इस समस्या से निपटने के लिए आपको सबसे पहले तो यह सुनिश्चित करना होगा कि कहीं आपका आधार कार्ड फेक तो नहीं है. क्योंकि कई बार लोगों को उनके आधार कार्ड की वैधता की जानकारी नहीं होती है जिसके चलते धोखाधड़ी के मामले बढ़ जाते हैं. चलिए जानते हैं कैसे चेक करें कि आपका आधार कार्ड नकली है या असली.

आधार को ऑनलाइन वेरिफाई कैसे करें: 

ऐप के जरिए भी कर सकते हैं चेक:

  • हर आधार कार्ड, लैटर और ई-आधार में एक सिक्योर क्यूआर कोड होता है जिसमें धारक का नाम, लिंग, जन्म तिथि, एड्रेस और फोटो जैसी जानकारी होती है. 

  • क्यूआर कोड की जानकारी बेहद ही सिक्योर होती है क्योंकि यह UIDAI द्वारा डिजिटली साइन्ड की जाती है. 

  • क्यूआर कोड को Aadhaar QR Scanner ऐप का इस्तेमाल कर पढ़ा जा सकता है जो प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है.