Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026

5 स्टार या 3 स्टार? AC रेटिंग का क्या है मतलब; कौन-सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा बेस्ट

अगर आप अपने लिए एक नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 स्टार और 3 स्टार के बीच का अंतर बता रहे हैं, जिससे आप नया एसी खरीदने में रेटिंग को लेकर कंफ्यूज नहीं होंगे.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गर्मियां चरम पर पहुंच चुकी हैं. एयर कंडीशनर की जरूरत दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. अगर आप अपने लिए एक नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक काम की टिप दे रहे हैं. नया एसी खरीदते समय आपको उसकी रेटिंग पर ध्यान देना चाहिए. कभी-भी एसी खरीदते समय आपको बिना स्टार रेटिंग देखे, कोई फैसला नहीं लेना चाहिए. यहां हम आपको बताएंगे कि 3 स्टार रेटिंग और 5 स्टार रेटिंग के एसी में क्या फर्क होता है. 

सबसे पहले BEE स्टार रेटिंग को समझते हैं. यह रेटिंग इंडियन सीजनल एनर्जी एफिशिएंसी रेशियो (ISEER) के आधार पर बनाई जाती है. इससे यह पता चलता है कि एसी कितनी बिजली खपत करती है. बता दें कि ISEER का मान जितना ज्यादा होगा, एफिशिएंसी उतनी ही बेहतर मानी जाती है. 5 स्टार AC का ISEER आमतौर पर 4.5 या उससे ज्यादा होता है. वहीं, 3 स्टार मॉडल का ISEER लगभग 3.5 से 4.0 के बीच होता है. 

बिजली की बचत से है संबंध:

रेटिंग में सबसे बड़ा अंतर एफिशियंसी का है. 5 स्टार AC, 3 स्टार AC के मुकाबले काफी कम बिजली खर्च करता है. उदाहरण के तौर पर- जो 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट एसी 3 स्टार के साथ आता है, वह हर घंटे लगभग 1.2 से 1.6 यूनिट बिजली इस्तेमाल कर सकता है. वहीं, एक 5-स्टार मॉडल हर घंटे लगभग 0.9 से 1.2 यूनिट बिजली इस्तेमाल करता है.

ऐसे में अगर आप हर रोज 8 घंटे एसी चलाते हैं तो 5 स्टार मॉडल से आप सालभर में 400 से 500 से ज्यादा यूनिट बिजली बचा सकते हैं. अगर आप हर दिन 7 से 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल देते हैं तो यह 3000 रुपये से 4000 रुपये तक हो सकती है. ऐसे में अगर 5 से 8 सालों की बात करें तो यह बचत एक नया एसी खरीदने के लिए काफी हद तक भरपाई कर सकता है. 

आपको कौन सा खरीदना चाहिए?

अगर आप AC का इस्तेमाल सिर्फ कुछ महीनों के लिए या कम बजट में करना चाहते हैं, तो 3 स्टार AC चुनें. अगर आप AC का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं, तो 5 स्टार AC चुनें. यह ज्यादा बचत और सस्टेनेबिलिटी देता है. खरीदने से पहले हमेशा नया BEE लेबल, कमरे का साइज और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जैसी खूबियां देखनी चाहिए.