गूगल ऐप को टक्कर देने आई स्वदेशी ऐप Mappls, अश्विनी वैष्णव ने किया इस्तेमाल करने का आग्रह
Swadeshi App Mappls: गूगल मैप्स का इस्तेमाल तो आपने कई बार किया होगा. एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से पहुंचाने में यह ऐप काफी मदद करती है. केंद्रीय आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस ऐप को इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट किया है.
Swadeshi App Mappls: गूगल मैप्स का इस्तेमाल तो आपने कई बार किया होगा. एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से पहुंचाने में यह ऐप काफी मदद करती है. हालांकि, इसे टक्कर देने भारतीय डिजिटल मैपिंग कंपनी मेमाईइंडिया ने मैपल्स ऐप तेजी से उभर रही है. लोग अब गूगल मैप्स के बजाय मैपल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इस्तेमाल करने में काफी आसान है.
हाल ही में केंद्रीय आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस ऐप को इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट किया है. मेमाईइंडिया ने वैष्णव का इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आभार व्यक्त किया है.
अश्विनी वैष्णव ने किया पोस्ट:
अश्विनी वैष्णव ने कंपनी के स्वदेशी नेविगेशन प्लेटफॉर्म मेपल्स की काफी प्रशंसा की. इसे एक शानदार स्वदेशी ऐप बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने इसमें लिखा, "मैपमाईइंडिया का मैपल्स एक बेहतरीन स्वदेशी ऐप है. आइए ऐसे और ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपने इकोसिस्टम का सपोर्ट करें." देखें पोस्ट-
मैपल्स, गूगल मैप्स जैसे ग्लोबल नेविगेशन ऐप्स के लिए स्वदेशी अलर्ट ऐप है. यह रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट, 3D मैप्स और हाइपरलोकल सर्च जैसी कई सर्विसेज उपलब्ध कराता है. यह ऐप भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता के लिए एक बड़े प्रयास का हिस्सा है, जो सरकार की आत्मनिर्भर पहल को आगे बढ़ाएगा.