Apple डिवाइसेज पर मंडराया खतरा, हैक हो जाएगा पूरा का पूरा सिस्टम!
Apple Security Alert: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एप्पल डिवाइसों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि iPhone, iPad, MacBook और Safari ब्राउजर में सुरक्षा कमजोरियां हैं. इससे पर्सनल जानकारी लीक और बैंक अकाउंट का नुकसान हो सकता है. 7 नवंबर, 2024 को जारी हुई एडवाइजरी में हाई रिस्क का जिक्र किया गया है.
Apple Security Alert: लोगों को फोन्स और सिस्टम्स पर हैकर्स की पैनी नजर है जिससे पर्सनल जानकारी चुराई जा सकती है. सिर्फ यही नहीं, इसके जरिए लोगों का बैंक अकाउंट भी खाली किया जा सकता है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने एप्पल डिवाइसों के लिए एक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि iPhone, iPad, MacBook और यहां तक कि Safari ब्राउजर भी साइबर क्रिमिनल्स के लिए खतरे का शिकार हो सकते हैं. यह एडवाइजरी 7 नवंबर, 2024 को जारी की गई थी और इसमें हाई रिस्क बताया गया है.
क्या कहा गया है एडवाइजरी में: CERT-In की एडवाइजरी के अनुसार, एप्पल के कई डिवाइसों और सॉफ्टवेयर में सिक्योरिटी कमियां पाई गई हैं जिन्हें हाल ही में अपडेट्स के जरिए ठीक किया गया है. ये कमियां iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS, visionOS और Safari को प्रभावित करती हैं. इन कमियों के चलते डिटेल्स लीक, सर्विस का ठप होना और डाटा में बदलाव जैसे जोखिम हो सकते हैं.
कौन से सॉफ्टवेयर वर्जन प्रभावित हैं?
-
iOS और iPadOS वर्जन 18.1 से पहले
-
macOS Sequoia वर्जन 15.1 से पहले
-
macOS Sonoma वर्जन 14.7.1 से पहले
-
macOS Ventura वर्जन 13.7.1 से पहले
-
watchOS वर्जन 11.1 से पहले
-
tvOS वर्जन 18.1 से पहले
-
visionOS वर्जन 2.1 से पहले
-
Safari वर्जन 18.1 से पहले
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
एप्पल डिवाइस यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट करेंजिससे इन सुरक्षा खतरों से बचा जा सके. एप्पल ने हाल ही में iOS 18.1 अपडेट रिलीज किया है, इसलिए जो यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करना चाहिए. अपने डिवाइस को अपडेट करना इस तरह के खतरों से बचने का सबसे आसान तरीका है.