IPL 2026

सावधान! गर्मियों में AC, फ्रिज, इन्वर्टर और वॉशिंग मशीन फटने का खतरा, ऐसे बचाएं अपना घर

अगर आप गर्मी के दौरान होम अप्लायंसेज का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं, तो यहां हम आपको कुछ सेफ्टी टिप्स दे रहे हैं, जो आपको परेशानी से बचा सकते हैं.

AI
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: गर्मियों में हमें होम अप्लायंसेज की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है. जितना ज्यादा ये इस्तेमाल होते हैं, उतना ही ज्यादा ओवरलोडिंग खतरा बढ़ जाता है. आजकल हम एसी ब्लास्ट की खबरें बहुत ज्यादा सुन रहे हैं, जिससे कई लोगों के मन में ये ख्याल जरूर आया होगा कि कहीं उनके साथ ऐसी कोई घटना न हो जाए. बस लोगों की इसी परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए हम आपको होम अप्लायंसेज की रिस्क और सेफ्टी के बारे में बता रहे हैं. 

एयर कंडीशनर में इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट: 

  • अगर एसी के फिल्टर गंदे हैं तो ओवरहीटिंग की दिक्कत आ सकती है. 

  • गैस लीक और कंप्रेसर फेलियर के चलते ब्लास्ट होने की संभावना है. 

  • इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्कट भी रिस्क फैक्टर हो सकता है. 

  • पुरानी या खराब वायरिंग भी परेशानी का कारण बन सकती है. 

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • फिल्टर्स को लगातार साफ करें.

  • साल में एक बार सर्विसिंग जरूर कराएं.

  • सही वेंटिलेशन का ध्यान रखें.

  • सही पावर सॉकेट का इस्तेमाल करें.

रेफ्रिजरेटर में इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट: 

  • कंडेंसर कॉयल पर डस्ट जमा होना

  • थर्मोस्टेट का खराब हो जाना

  • इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होना

  • लगातार बिना रुके काम करते रहना

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • कॉयल की लगातार क्लीनिंग करना

  • दीवार से थोड़ी दूरी पर रखना

  • ओवरलोडिंग से बचना

  • पावर कॉर्ड और प्लग चेक करना. 

इन्वर्टर और बैटरी में इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट:

  • ओवरलोडिंग के चलते हो सकती है परेशानी.

  • लूज कनेक्शन्स भी बन सकता है रिस्क का कारण.

  • ज्यादा पुरानी बैटरी बन सकती है परेशानी की वजह.

  • अगर इन्वर्टर को सही वेंटिलेशन न मिले तो ओवरहीटिंग की समस्या आ सकती है.

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • इन्वर्टर पर ओवरलोडिंग न होने दें.

  • बैटरी का वॉटर लेवल हमेशा चेक करते रहें. 

  • इन्वर्टर के सभी कनेक्शन्स टाइट रखें. 

  • इन्वर्टर को सही वेंटिलेशन वाली जगह पर रखें. 

एक्सटेंशन बोर्ड में इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट:

  • मल्टीपल हाई-पावर डिवाइसेज को एक साथ लगा देना.

  • एक्सटेंशन में लूज कनेक्शन्स का होना.

  • एक्सटेंशन बोर्ड की क्वालिटी कम होना.

  • बोर्ड के वायर्स का खराब होना. 

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • भूलकर भी ज्यादा डिवाइसेज कनेक्ट न करें.

  • हमेशा हैवी-ड्यूटी एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करें. 

  • अगर एक्सटेंशन इस्तेमाल न हो तो उसे स्विच ऑफ कर दें.

 

माइक्रोवेब में इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट:

  • ओवन में मेटल यूटेंसिल्स का इस्तेमाल न करें. 

  • खाना गिरने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है. 

  • अगर डोर सील अगर डैमेज हो जाती है, तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • माइक्रोवेब सेफ कंटेनर्स का ही इस्तेमाल करें. 

  • अगर कुछ गिर जाता है तो उसे तुरंत साफ कर दें. 

  • खाली माइक्रोवेब ऑपरेट न करें. 

वॉशिंग मशीन में इस वजह से हो सकता है ब्लास्ट:

  • इलेक्ट्रिक पार्ट्स के पास अगर पानी लीक हो जाता है तो परेशानी हो सकती है. 

  • वॉशिंग मशीन के ओवरलोड होने से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. 

  • वायरिंग खराब होने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है.

इस तरह रहें सुरक्षित:

  • मशीन के इनलेट और आउटलेट होसेज चेक करें. 

  • मशीन को भूलकर भी ओवरलोड न करें. 

  • मशीन की लगातार सर्विस कराते रहें.