आर्मी चीफ ने सेना के युवा अफसरों के साथ किए पुश-अप्स, देखें IMA पासिंग परेड का दिल बनाने वाला वीडियो

देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ. जिसमें भारतीय सेना के  प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग परेड के बाद नए अधिकारियों के भर्ती पर पुश-अप्स मारकर जश्न मनाया. 

India Daily
Meenu Singh

देहरादून: देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ. जिसमें भारतीय सेना के  प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग परेड के बाद नए अधिकारियों के भर्ती पर पुश-अप्स मारकर जश्न मनाया. 

उनका यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस परेड में परंपरा, अनुशासन और सैन्य गरिमा का प्रदर्शन देखने को मिला. 

आर्मी चीफ ने सेना के युवा अफसरों के साथ किए पुश-अप्स

देहरादून में आइएमए में पासिंग परेड हुई. इस दौरान 491 नवनियुक्त अधिकारियों ने अपना प्रतिक्षण पूरा किया. इस खास मौके पर भारतीय सेना के चीफ ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसने भारतीय युवा सैनिकों का दिन बना दिया.   दरअसल आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने इस मौके पर युवा सैनिकों के साथ पुश-अप्स की. उनके साथ नवनियुक्त अधिकारियों ने भी गर्मजोशी के साथ पुश-अप्स लगाए. अब उपेंद्र द्विवेदी का यह वीडियों पर खूब सूर्खियां बटोर रहा है.