menu-icon
India Daily

Chardham Yatra 2025: बारिश, भूस्खलन और बंद सड़कों के बाद भी नहीं रुकी लोगों की श्रद्धा, 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है. भारी बारिश और भूस्खलन के बावजूद, श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत बनी हुई है. यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी और अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक 14.19 लाख केदारनाथ पहुंचे.

princy
Edited By: Princy Sharma
Chardham Yatra 2025: बारिश, भूस्खलन और बंद सड़कों के बाद भी नहीं रुकी लोगों की श्रद्धा, 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन
Courtesy: Social Media

Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. भारी बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलन के बावजूद, श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है. जुलाई खत्म होने से पहले ही चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं, जबकि अभी यात्रा के तीन महीने बाकी हैं.

इस बार 84 दिनों की चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी. केदारनाथ धाम सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है, जहां अब तक 14.19 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं.

मौसम बना चुनौती

भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राज्य में 54 सड़कों को बंद करना पड़ा है, जिनमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं. इससे आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जोशीमठ-मलारी-नीति नेशनल हाईवे, चमोली जिले के भपकुंड इलाके में चट्टान गिरने के कारण बंद हो गया है. वहीं घाटियाबगड़-लिपुलेख-गुंजी मार्ग पिथौरागढ़ के लामारी के पास अवरुद्ध है.

किस जिले में कितनी सड़कें बंद?

  • उत्तरकाशी: 5
  • टिहरी: 6
  • रुद्रप्रयाग: 7
  • पिथौरागढ़: 9
  • पौड़ी: 11
  • चमोली: 10
  • देहरादून: 3
  • नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा: 1-1

श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त उछाल

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के यात्रा डिवीजन के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार के मुताबिक, यात्रा शुरू होने के 85 दिनों बाद तक 40.6 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को जहां प्रतिदिन 8,000 यात्री आ रहे थे, अब यह आंकड़ा 30,000 प्रतिदिन पहुंच चुका है.

अब तक पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या:

  • केदारनाथ: 14,19,555
  • बद्रीनाथ: 11,89,747
  • गंगोत्री: 6,58,232
  • यमुनोत्री: 5,77,798
  • हेमकुंड साहिब: 2,18,536 

सम्बंधित खबर