'कार से उतकर बुजुर्ग गार्ड को पीटा,' नोएडा में युवक ने दिखाई दबंगई; देखें VIDEO
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार बी ब्लॉक में कार सवार ने बैरियर तोड़ा और सुरक्षा गार्ड को धक्का देकर गिरा दिया. इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
नोएडा के सेक्टर-58 से एक दिल को निचोड़ देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी में बैठा युवक सोसाइटी से बाहर जा रहा था. गेट का बैरियर न खुलने से भड़के इस शख्स ने अपनी गाड़ी सीधे बैरियर पर चढ़ा दी और उसे तोड़ दिया. उसके बाद उसने जो किया उससे हर इंसान का दिल दहल जाएगा.
21 सेकंड का वीडियो
इस घटना का 21 सेकंड का वीडियो सामने वायरल हो रहा है. उसमें गेट की एक तरफ पहले से ही ट्रक और अन्य कार खड़ी थी. इसी बीच अंदर से एक तेज रफ्तार काली बलेनो कार बाहर निकलने के लिए वहां आती है. चालक केवल एक या दो सेकंड के लिए गाड़ी रोकता है और फिर अचानक गुस्से में आकर बैरियर पर कार चढ़ा देता है.
ऐसे की शर्मसार करने वाली हरकत
उसी समय वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए इसका विरोध किया. गार्ड का यह रवैया उस युवक को बिल्कुल भी रास नहीं आया. उसने अपनी कार गेट से चंद कदमों की दूरी पर रोकी और गुस्से में बाहर निकल आया. फिर बिना कुछ सोचे-समझे उसने गार्ड को जोर से धक्का दिया और उसे जमीन पर पटक दिया.
वायरल हुआ वीडियो
शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. सोसाइटी के निवासियों और आम लोगों ने इस युवक की गुंडागर्दी पर गुस्से जता रहे हैं.
पुलिस का बयान
पुलिस ने इस वायरल फुटेज का तत्काल संज्ञान लिया. एक विशेष टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है. बलेनो कार के नंबर और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही युव को पकड़ लिया जाएगा.