झांसी में पति प्रेमिका संग फरार, सदमे में पत्नी ने लगाई फांसी; पिता बोले- बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया
झांसी में एक 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया था, जिससे दुखी होकर महिला ने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Jhansi Meena Hanging Case: झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया था, जिससे दुखी होकर पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया. मृतका की पहचान 27 वर्षीय मीना के रूप में हुई है.
बुधवार सुबह जब मीना देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार की बड़ी बहू उसे जगाने गई. कमरे का दरवाजा खोला गया तो सभी सन्न रह गए—मीना का शव फंदे से झूल रहा था. आनन-फानन में परिजनों ने शव नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पति 4 दिन पहले हुआ था लापता
मीना की शादी करीब 8 साल पहले अनिल वंशकार से हुई थी. 26 अप्रैल को अनिल एक शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन नंबर बंद मिला.
महिला ने लगाया आरोप- 'अनिल मेरी बेटी को भगाकर ले गया'
28 अप्रैल को निवाड़ी गांव की एक महिला अपने दो बेटों के साथ अनिल के घर पहुंची और आरोप लगाया कि अनिल उसकी बेटी को लेकर भाग गया है. यह सुनकर मीना सदमे में आ गई थी. अगले ही दिन मीना ने आत्महत्या कर ली.
3 साल पहले भी भागा था अनिल
मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि अनिल पहले भी तीन साल पहले एक महिला को भगाकर ले गया था. तब पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया था और पंचायत के बाद मीना को ससुराल भेजा गया. पिता का आरोप है कि ससुरालवाले मीना को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. रामसेवक ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है. वहीं अनिल के पिता का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी, उनका बेटा बाहर नौकरी करता है.
और पढ़ें
- बिजनौर में शातिर लुटेरे ने मोबाइल दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 55 हजार रुपये लूटे, CCTV में कैद हुई वारदात
- Pahalgam Attack: 'घिनौनी राजनीति बंद हो', पहलगाम हमले पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'सरकार के साथ खड़े हों सभी दल'
- Kaushambi Minor Girl Kidnapped: कौशाम्बी में 16 साल की बच्ची का अपहरण कर किया यह घिनौना काम, 3 आरोपी गिरफ्तार