West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'ए मार मार मार...', झगड़ा सुलझाने गए पुलिसकर्मी को ही पीट दिया, जमकर की बदसलूकी

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पडरौना क्षेत्र के अंतर्गत सिधुआं मंदिर में दर्शन और मेला देखने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था. मौके पर मौजूद पुलिस ने विवाद को सुलझाने की कोशिश की. इसी दौरान एक पक्ष द्वारा एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गई.

SOCIAL MEDIA
India Daily Live

UP News: जहां खुद वर्दीधारी सुरक्षित न हों वहां आम जनता कैसे सांस ले सकती है. यूपी के कुशीनगर में एक सिपाही को दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाना भारी पड़ गया. बीच सड़क पर एक लड़की ने डंडा लेकर सिपाही को दौड़ाया. बीच बचाव में सिपाही की वर्दी भी फट गई. सोशल मीडिया पर इस विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो रक्षाबंधन वाले दिन का बताया जा रहा है. जिस सिपाई के साथ अभद्रता की गई वह सिधुआ पुलिस चौकी में तैनात बताया जा रहा है. वहीं यह वीडियो रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में एक पुलिस कर्मी विवाद को शांत कराता हुआ दिखाई दे रहा है तभी एक लड़की हाथ में डंडा लेकर उस पर हमला करने दौड़ती है. पुलिसकर्मी जैसे-तैसे खुद को लड़की के हमले से बचाने में कामयाब हो पाता है. इस दौरान लड़की के समर्थन कुछ लोग वीडियो में मार-मार कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.