T20 World Cup 2026

'मां गंगा सबकी रक्षा करें...', प्रियंका गांधी ने महाकुंभ हादसे पर जताई संवेदना, कहा- धैर्य और शांति से स्नान-दान करें

प्रयागराज महाकुंभ में बीती रात मची भगदड़ के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एक्स ट्वीट करके संवेदना जताई है, उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य और शांति के साथ स्नान-दान की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है.

x
Kamal Kumar Mishra

MahaKumbh 2025: प्रियंका गांधी ने तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर को उन्होंने अत्यंत दुखद बताया. प्रियंका गांधी ने दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की.

प्रियंका गांधी ने सरकार से अपील की है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और मृतकों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित इंतजाम करने की मांग की, ताकि आगामी स्नान कार्यक्रम सुरक्षित रूप से संपन्न हो सकें. उन्होंने यह भी कहा कि शाही स्नान की सदियों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए उसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की कोशिश की जाए.

प्रियंका गांधी ने शांति की अपील की

प्रियंका गांधी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धैर्य और शांति से स्नान-दान की क्रियाएं संपन्न करें. उन्होंने मां गंगा से सबकी रक्षा की प्रार्थना की. इस दुखद घटना ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया है, और अब सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपेक्षाएं अधिक हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.