West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'होटल में मिलोगी...शादी कर लेते हैं', पत्नी ने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पति को फंसाया

प्रयागराज से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पत्नी ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पति को फंसाया. जब चैटिंग के बाद मुलाकात हुई तब पहचान उजागर हुई.

ai generated
Kuldeep Sharma

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की सच्चाई जानने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. दरअसल दोनों पति-पत्नी लंबे समय से अलग रह रहे थे. इसी बीच महिला ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर पति से चैट शुरू कर दी. इंस्टाग्राण पर बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि पति मिलने को भी तैयार हो गया. लेकिन जैसे ही सच सामने आया मामला विवाद में बदल गया. यहां तक की पुलिस तक को मामले में इन्वोल्व होना पड़ा.

फर्जी अकाउंट से शुरू हआ किस्सा

जानकारी के अनुसार सोनी नाम की महिला पिछले चार साल से अपने मायके में रह रही थी. आरोप है कि उसके पति प्रभुदत्त ने उसे घर से निकाल दिया था. रिश्तों में दूरी बढ़ने के बाद महिला ने एक प्लान तैयार किया. उसने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाई और उसी के जरिए अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. पति को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह अपनी ही पत्नी से बात कर रहा है.

चैटिंग के बाद बढ़ी नजदीकियां

फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. धीरे-धीरे यह बातचीत डेली चैटिंग में बदल गई. बातचीत के दौरान प्रभुदत्त उस फर्जी प्रोफाइल वाली महिला के करीब आने लगा. सिचुएशन ऐसी हो गई कि उसने उससे शादी तक की बात कह दी. इस दौरान उसे यह पता नहीं चला कि जिसके साथ वह अपने फ्यूचर के सपने बुन रहा है वह उसकी अपनी पत्नी है.

मंदिर में हुई मुलाकात से उड़े होश

कई दिनों की बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया. शुरुआत में पति ने होटल में मिलने की बात कही, लेकिन महिला ने इसे टाल दिया और पब्लिक प्लेस पर मिलने की बात कही. दोनों के बीच 2 मई को नागवासुकी मंदिर में मिलने का समय तय हुआ. महिला पहले से वहां मौजूद थी और उसने अपना चेहरा ढक रखा था. जैसे ही उसने अपना चेहरा दिखाया पति के होश फाख्ता हो गए और सिचुएशन पूरी तरह बदल गई.

पुलिस तक पहुंच गया मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सच्चाई सामने आने के बाद प्रभुदत्त ने कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट की और उसे भी धमकी दी थी. मौके पर मौजूद महिला के परिजनों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी. दरागंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और शांति भंग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.