नोएडा पढ़ाएगा स्वच्छता का पाठ, नोएडा और बिठूर नगर पंचायत कानपुर के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर

नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आया है. इसके बाद से दूसरे जनपद नोएडा के तरीके को अपनाना चाहते हैं. सीखना चाहते हैं कि किन तरीको को अपना कर उनका शहर भी स्वच्छ हो सके. भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Sehar Jodi) पहल के अन्तर्गत नोएडा प्राधिकरण और बिठूर नगर पंचायत, कानपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.

Social Media
Gyanendra Sharma

Noida News: नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आया है. इसके बाद से दूसरे जनपद नोएडा के तरीके को अपनाना चाहते हैं. सीखना चाहते हैं कि किन तरीको को अपना कर उनका शहर भी स्वच्छ हो सके. भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Sehar Jodi) पहल के अन्तर्गत नोएडा प्राधिकरण और बिठूर नगर पंचायत, कानपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ शहर जोड़ी (SSJ) पहल, आवास एवं शहरी कार्य मत्रालय (MoHUA) द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का महत्त्वपूर्ण अंग है, जिसका उद्देश्य बड़े शहरों (Mentor Cities) को अपेक्षाकृत छोटे शहरों (Mentee Cities) से जोड़कर आपसी अनुभव साझा करना, क्षमता निर्माण करना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नगर स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाना है.

 एमओयू के अतर्गत निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे

1. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर प्रथाओं को साझा करना.

2 बिठूर नगर पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा संकलन प्रणाली के उन्नयन हेतु सहयोग .

3. वैज्ञानिक ढंग से अपशिष्ट के प्रसंस्करण और निस्तारण की व्यवस्था विकसित करना.

4. नागरिक सहभागिता एवं जनजागरूकता अभियानों का आयोजन.

5. स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए तकनीकी एवं प्रबंधकीय सहयोग.

नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारियां 

स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुडे अपने अनुभव, तकनीकी, समाधान और रार्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करेगा. सामूहिक कार्य योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में मार्गदर्शन देगा. क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा.

बिठूर नगर पंचायत की जिम्मेदारियां

  • नोएडा से प्राप्त सुझावों और प्रथाओं को स्थानीय स्तर पर लागू करेगा.
  • क्षेत्रवार स्वच्छता प्रबंधन योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा.
  • प्रगति रिपोर्ट एवं परिणामों को मंत्रालय व मेंटर शहर के साथ साझा करेगा.
  • नौएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक जन स्वास्थ्य एस०पी० सिंह ने बताया कि दोनों शहर मिलकर स्वच्छ भारत मिशन 20 के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा सतत और स्वच्छ नगरीय विकास की दिशा में कार्य करेंगे.