'35 टुकड़ों में मिलेगी मोनालिसा', फरमान के साथ शादी पर साध्वी प्राची का विवादित बयान, हिंदू परिवार को दी अजीब सलाह
महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. हालांकि उनकी शादी को लेकर साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया है.
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में नीली-भूरी आंखों वाली मोनालिसा खूब वायरल हुई थी. अब एक बार फिर से उसके चर्चे शुरू हो गए हैं. दरअसल उसने अपने प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली है. उसने यह शादी केरल के तिरुवनंतपुरम में की. दोनों फेसबुक पर मिले थे और कुछ महीनों से रिलेशनशिप में थे. उनकी शादी को लेकर काफी बवाल मचा है.
अंतरधार्मिक विवाह को लेकर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. हालांकि इस शादी के बाद इस जोड़े ने तुरंत सुरक्षा की मांग की. इसी बीच हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने इस शादी को लेकर तीखा हमला बोला है. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
साध्वी प्राची ने मोनालिसा की शादी पर क्या कहा?
बागपत में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने मोनालिसा और फरमान की शादी को 'लव जिहाद' करार दिया. उन्होंने कहा कि मोनालिसा के साथ धोखे से शादी हुआ है. उन्होंने इस शादी का विरोध करते हुए कहा कि जब वह कमाना बंद कर देगी, तो उसकी लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी. साध्वी ने आशंका जताई कि मोनालिसा का मामला निकिता तोमर हत्याकांड या श्रद्धा वाकर मर्डर केस जैसा हो सकता है.
साध्वी प्राची ने कहा कि अगर फरमान हिंदू धर्म अपनाकर शादी करता, तो समाज उसका स्वागत करता. लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को लव जिहाद बताया है. उनका कहना है कि मोनालिसा मीडिया की बेटी है. उसे लव जिहाद या मदरसों की ट्रेनिंग का कोई ज्ञान नहीं है. हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी की जाती है, बाद में धोखा मिलता है. उन्होंने इस रिश्ते को समाज के लिए खतरा बताया है.
हिंदू परिवार से अनोखा अपील
साध्वी प्राची ने हिंदू परिवारों से अपील की है कि अपने बच्चों को संस्कृति के प्रति जागरूक करें. उन्हें ऐसी पहचान दें कि विधर्मी दूर रहें. इसी क्रम में उन्होंने बच्चों को गले में सुअर के दांत पहनाने की अपील की है. उनका दावा है कि इससे बच्चे किसी के बहकावे में नहीं आएंगे. हालांकि उनकी सलाह को लेकर अलग विवाद छिड़ गया है.
मोनालिसा और फरमान की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में हुई है. वहीं फरमान ने भी सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही. दोनों ने इन आरोपों को गलत बताया है. हालांकि मोनालिसा के परिवार इस शादी का विरोध कर रहे थे फिर उसने यह कदम उठाया है. हालांकि साध्वी प्राची के इस बयान के बाद अब यह मामला राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है. कई लोगों ने उनके बयान पर गुस्सा जाहिर किया है. वहीं कुछ लोग उनकी बातों का समर्थन करते भी नजर आ रहे हैं.