T20 World Cup 2026

पुलिस से सामने बीच सड़क पर भिड़े दो बाइक सवार, एक ने दूसरे के सिर पर मारा हेलमेट, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के जानसठ थान क्षेत्र का है, जहां दो बाइक सवार पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ जाते हैं. विवाद के बाद एक बाइक सवार गुस्से में आता है और दूसरे के सिर पर हेलमेट मार देता है.

Sagar Bhardwaj

Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुजफ्फरनगर में खतौली कोतवाली क्षेत्र के जानसठ फ्लाईओवर का है. फ्लाईओवर पर मजिस्ट्रेट की कार खराब हो जाती है जिससे सड़क पर जाम लग जाता है.

पुलिकर्मी गाड़ी को धक्का देकर उसे सड़क से हटाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस दौरान सड़क पर जाम लग जाता है. तभी जाम में फंसे दो बाइक सवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है और तभी एक बाइक सवार दूसरे बाइक सवार के सिर पर तड़ाक से हेलमेट मार देता है.

इसके बाद मामला बिगड़ जाता है. हेलमेट खाने के बाद दूसरा बाइक सवार भी ताव में आ जाता है और उसकी हिम्मत देखिए वह पुलिस वाले का डंडा छीनकर उसे मारने की कोशिश करता है. तभी मौके पर तीन चार पुलिसकर्मी आ जाता है और दोनों के बीच जैसे-तैसे मामले को शांत करते हैं.