West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश वाली गलतियां नहीं होनी चाहिए...', ऐसा क्यों बोले योगी आदित्यनाथ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा का दौरा किया फिर यहां से उन्होंने आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान सीएम योगी ने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा, 'बंटेंगे तो कटेंगे, बांग्लादेश वाली गलतियां नहीं होनी चाहिए...',

Social Media
India Daily Live

आज जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा का दौरा किया. यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद सीएम योगी ने पुरानी मंडी में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया यहां उन्होंने सभा को संबोधित की. इस दौरान भाषण में उन्होंने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालिया स्थिति पर बोलते हुए विपक्ष पर हमला किया साथ ही देश में लोगों से शांति रखने बनाए रखने की अपील की. 

आगे उन्होंने कहा, .हमें विकसित भारत के संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करना है. एक बार फिर से राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं.

'बांग्लादेश वाली गलतियां नहीं होनी चाहिए...'

सीएम योगी आदित्यनाथ  ने कहा, 'राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता, राष्ट्र तब सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे. इस दौरान सीएम योगी ने कहा, आप बांग्लादेश में देख रहे हैं ना, वो गलियां यहां (भारत) नहीं होनी चाहिए, बटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे.सुरक्षित रहेंगे, और समृद्धि की प्रकाष्ठा पर पहुंचेंगे.