अयोध्या में विकास की नई मिसाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 126 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या धाम महोत्सव परिसर में 378 करोड़ से अधिक की लागत वाली 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
अयोध्या: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या धाम महोत्सव परिसर में 378 करोड़ से अधिक की लागत वाली 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
अयोध्या में विकास की नई मिसाल
इस कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का उद्घाटन मुख्य आकर्षण रहा. साथ ही वीरांगना झलकारी बाई की भव्य मूर्ति का अनावरण भी किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या न केवल आध्यात्मिक केंद्र है बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित शहर भी बनेगा.
इस आयुर्वेदिक महाविद्यालय और चिकित्सालय से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. यहां आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. छात्रों को आयुर्वेद पढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. इस महाविद्यालय में क्लासरूम, प्रयोगशालाएं, अस्पताल ब्लॉक, ओपीडी, आईपीडी और अन्य जरूरी सुविधाएं बनाई गई हैं.
126 विकास परियोजनाएं का लोकार्पण-शिलान्यास
कुल मिलाकर यह परियोजना स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी छलांग साबित होगी. 126 विकास परियोजनाएं कार्यक्रम में सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, जल निकासी, बिजली व्यवस्था, स्कूल भवनों का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की कुल 126 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ. इनकी कुल लागत 378 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इन कामों से अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का CM ने किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति अनावरण करते हुए उनकी वीरता को याद किया. झलकारी बाई 1857 की क्रांति की बहादुर योद्धा थीं. उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की जगह युद्ध लड़ा और ब्रिटिश सेना का सामना किया. उनकी मूर्ति स्थापित होने से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी. सरकार की प्राथमिकताएं योगी सरकार आस्था और विकास को साथ लेकर चल रही है. अयोध्या में राम मंदिर के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है.