Ayodhya Ram Mandir: जयपुर से धूमधाम से आ रही राम दरबार की मूर्तियां, आज अपरा एकादशी के मौके पर होगी स्थापना
Ram Darbar Sthapna: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदेन न्यासी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदेन न्यासी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. उन्होंने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इससे पहले, नृपेन्द्र मिश्र ने सभी तैयारियों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक में जानकारी ली.
राम मंदिर के निर्माण के अंतर्गत, राम दरबार और शिवालय के अलावा, परकोटे के छह व सप्त मंडपम के सात मंदिरों में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आगामी तीन जून से शुरू होगा. वहीं, 5 जून को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी. इस खास मौके पर राम दरबार की मूर्ति, जिसे जयपुर से अयोध्या भेजा गया है, शुक्रवार को यानी आज ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी के दिन स्थापित की जाएगी.
23 मई को होगी स्थापना
मूर्ति कार सत्य नारायण पाण्डेय खुद इस मूर्ति को लेकर अयोध्या पहुंचे हैं और उम्मीद की जा रही है कि मूर्ति रात तक अयोध्या पहुंच जाएगी. इसके साथ ही, भगवान नर्वदेश्वर की मूर्ति की स्थापना भी इसी दिन की जाएगी. एल एंड टी के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने इस बात की पुष्टि की कि 23 मई को ही राम दरबार और नर्वदेश्वर की मूर्तियों की स्थापना होगी.
कौन-कौन होंगे शामिल?
राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़ी सभी तैयारियों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. इस बैठक में तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, सीबीआरआई के पूर्व चेयरमैन एके मित्तल और मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा समेत कई अफसर मौजूद रहे.
तेजी से चल रहा काम
राम मंदिर के शिखर पर स्वर्ण मंडित कलश और आमलक लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है. बैठक में जानकारी दी गई कि आमलक को स्वर्ण मंडित करने का काम पूरा हो चुका है, जबकि कलशों का स्वर्ण मंडन अगले दो दिनों में पूरा होने की उम्मीद जताई गई है. इसके अलावा, राम मंदिर के प्रथम और द्वितीय तल के अलावा परकोटे की दीवारों पर ब्रांज मेटलके म्यूरल पेंटिंग और मंदिर के लोअर प्लिंथ पर थ्री डी पेंटिंग लगाने के कार्य की भी समीक्षा की गई.