रशदीप कौर बनी राष्ट्र की शान, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 4×400 मीटर रिले टीम में चुनी गई, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी बधाई

पंजाब की बेटी रशदीप कौर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. घनदुआं गांव (संगरूर जिला) की रहने वाली युवा एथलीट रशदीप कौर को ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय 4×400 मीटर रिले टीम में जगह मिली है.

X
Antima Pal

पंजाब: पंजाब की बेटी रशदीप कौर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. घनदुआं गांव (संगरूर जिला) की रहने वाली युवा एथलीट रशदीप कौर को ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय 4×400 मीटर रिले टीम में जगह मिली है. इस उपलब्धि पर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उन्हें बधाई दी है.

रशदीप कौर बनी राष्ट्र की शान

हरपाल सिंह चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- 'रशदीप कौर को दिल से बधाई. घनदुआं गांव की यह होनहार एथलीट 4×400 मीटर रिले टीम में चुनी गई हैं. आपकी यह उपलब्धि आपके परिवार, पूरे पंजाब और देश के लिए गर्व की बात है.'

उन्होंने आगे कहा- 'आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. वाहेगुरु जी आप पर अपनी कृपा बनाए रखें और आप परिवार, पंजाब तथा देश का नाम पूरे विश्व में चमकाकर लौटें.' रशदीप कौर की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली इस लड़की ने मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है. पंजाब हमेशा से खेल प्रतिभाओं की भूमि रहा है और रशदीप जैसी खिलाड़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं.

खेल प्रेमियों और गांव वालों का उत्साह

घनदुआं गांव और आसपास के क्षेत्रों में रशदीप की सफलता की खबर फैलते ही खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि रशदीप ने साबित कर दिया है कि चाहे गांव हो या शहर, मेहनत करने वाले खिलाड़ी जरूर आगे बढ़ते हैं. उनके कोच और परिवार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है. 4×400 मीटर रिले एक टीम इवेंट है जिसमें चार खिलाड़ी 400-400 मीटर की दौड़ पूरी करते हैं. इसमें तेज रफ्तार, टीम वर्क और सहयोग की जरूरत पड़ती है. रशदीप को इस टीम में चुना जाना उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और क्षमता को दर्शाता है.