West Bengal Assembly Election 2026

बेड पर लिव-इन पार्टनर किसी और के साथ बना रही संबंध, बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट में लगा दी आग, हुई दर्दनाक मौत

धार जिले के धरमपुरी में लिव इन पार्टनर ने गुस्से में महिला की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले सिर पर हमला किया और बाद में निजी अंग जला दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Grok AI
Km Jaya

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी से 9 दिसंबर को दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ. जहां लिव इन में रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद अब पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने गुस्से में महिला पर हमला किया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

यह घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र के पुराना मनावर रोड स्थित वार्ड नंबर 2 के एक किराए के मकान की है. 9 दिसंबर को मकान मालिक रविंद्र ने घर के भीतर महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की. मृतका की पहचान सुनीता के रूप में हुई, जो बीते कई वर्षों से आरोपी अजय उर्फ रवि चौहान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी.

पुलिस जांच में क्या आया सामने?

पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता अपने पहले पति रामसिंह से करीब 17 साल पहले अलग हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर उसका पहला पति और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे घरेलू विवाद और शक की बात सामने आई.

धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव के अनुसार अजय और सुनीता हाल ही में 2 दिसंबर को इस किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे. घटना वाले दिन अजय मिस्त्री का काम कर घर लौटा था. इसी दौरान उसने सुनीता को एक अन्य व्यक्ति के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा, जिससे वह आपा खो बैठा.

कैसे की हत्या?

गुस्से में अजय ने पहले बेलन से सुनीता के सिर पर जोरदार वार किया. इसके बाद उसने माचिस की मदद से उसके निजी अंग को जला दिया. जलने और गंभीर चोटों के कारण सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश अभियान चलाया. 11 दिसंबर को आरोपी को उसके गांव सिरला, बड़वाह से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को थाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा.