IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

इंदौर न्यूज: पलटकर खाई में जा गिरी बस, 3 की मौत और 30 से ज्यादा घायल; सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश में इंदौर और महू के बीच सिमरोल भेरू घाट इलाके में एक टूर बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और करीब 38 लोग घायल हो गए.

PTI
Shilpa Srivastava

सिमरोह भेरू घाट: मध्य प्रदेश में इंदौर और महू के बीच सिमरोल भेरू घाट इलाके में एक टूर बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और करीब 38 लोग घायल हो गए. बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब बस ओंकारेश्वर से इंदौर जा रही थी. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. 

घायल यात्रियों को इंदौर के एमवाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने इनमें से तीन की हालत गंभीर बताी है. इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं. जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि हादसे की सही वजह की जांच अभी भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या ड्राइवर हादसे के समय शराब के नशे में था. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी घायल लोगों को सही मेडिकल इलाज मिल रहा है और पीड़ितों के परिवारों को मदद दी जा रही है.

बचाव दल ने लोगों को बचाने के लिए किया काम:

इस हादसे से लोगों में काफी दुख का माहौल है. बचाव दल ने पीड़ितों की मदद के लिए पूरी रात काम किया. सरकार ने कारण की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का वादा किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.