कर्नाटक का 22 वर्षीय छात्र अमेरिका में लापता, अंजा लेक के पास आखिरी बार दिखा; रुममेट ने लिंक्डइन पर मांगी मदद
कर्नाटक के रहने वाले 22 वर्षीय सकेथ श्रीनिवासैया कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल कर रहे हैं.
नई दिल्ली: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में पढ़ रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र सकेथ श्रीनिवासैया 9 फरवरी से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार बर्कले पहाड़ियों में स्थित लेक अंजा के पास देखा गया था. सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को ट्वीट करके बताया कि वाणिज्य दूतावास श्रीनिवासैया के परिवार और संबंधित स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है ताकि उन्हें ढूंढा जा सके.
भारतीय वाणिज्य दूतावास गहरा चिंतित
सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक राज्य के निवासी और यूसी बर्कले के भारतीय स्नातकोत्तर छात्र सकेथ श्रीनिवासैया के लापता होने पर सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास गहरा चिंतित है. दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क में है.'
श्रीनिवासैया कर्नाटक के रहने वाले हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 2025 में आईआईटी-मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. वे वर्तमान में यूसी बर्कले से केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे हैं.
एसएफगेट की रिपोर्ट के अनुसार, बर्कले पुलिस विभाग ने 22 वर्षीय युवक का कद 6 फीट 1 इंच और वजन लगभग 160 पाउंड (73 किलोग्राम) बताया है.
और पढ़ें
- लाखों की नौकरी छोड़ बेचने लगा फालूदा, आज हैं 18 से ज्यादा आउटलेट्स, प्रदीप कन्नन की सक्सेस स्टोरी
- SUV से एंट्री और हाथ में पिस्टल...कर्नाटक कांग्रेस MLA ने फिल्म धुरंधर के गाने 'Fa9la' पर बनाई रील; वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें; जांच जारी
- कर्नाटक के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कनाडा में गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े किया छलनी