बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित परिसर की दीवार ढह गई और इस हादसे में 7 जिंदगियां खत्म हो गईं.
ani
कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित एक परिसर की दीवार गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई. मौतों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.
भारी बारिश बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित परिसर की दीवार ढह गई और इस हादसे में 7 जिंदगियां खत्म हो गईं. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना शाम साढ़ें पांच बजे मिली. जांच में पता चला है कि मृतकों में से अधिकांश सड़क किनारे सामान बेचने वाले लोग थे.
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी घटना स्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है.