कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित एक परिसर की दीवार गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई. मौतों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित परिसर की दीवार ढह गई और इस हादसे में 7 जिंदगियां खत्म हो गईं. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना शाम साढ़ें पांच बजे मिली. जांच में पता चला है कि मृतकों में से अधिकांश सड़क किनारे सामान बेचने वाले लोग थे.
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Visuals from the spot where a compound wall collapsed near the Bowring and Lady Curzon Hospital, claiming the lives of seven people pic.twitter.com/kwznt2PCcC
— ANI (@ANI) April 29, 2026Also Read
अधिकारियों को संदेह है कि ये सभी लोग शवगृह के पास स्थित इस दीवार के किराने शरण लिये हुए थे और तभी यह हादसा हो गया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीवार पहले से ही जर्जर हालत में थी या नहीं. मृतकों के शवों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
हादसे की जानकारी मिलते ही कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया.
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Deputy CM DK Shivakumar visits the spot where seven people lost their lives after a compound wall collapsed near the Bowring and Lady Curzon Hospital https://t.co/WpYCXDR5da pic.twitter.com/zxUBKITxHG
— ANI (@ANI) April 29, 2026
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी घटना स्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है.