दिल्ली में महिला के साथ बस में गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
एक महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में एक प्राइवेट बस के अंदर उसके साथ गैंगरेप हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली: इंसानियत एक बार फिर से शर्मसार हो गई है. दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक महिला का कहना है कि एक प्राइवेट बस में उसके साथ गैंगरेपे हुई है. पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए उस बस को भी जब्त कर लिया है, जिसमें महिला के साथ गैंगरेप हुआ था. अधिकारियों के अनुसार, पुलिस यह पूरे मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम भी बस की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें यह भी वेरिफाई कर रही हैं कि क्या इस अपराध में और लोग शामिल थे.
और पढ़ें
- दिल्ली-NCR में अगले 2 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, तेज आंधी से बदलेगा मौसम का मिजाज; अलर्ट जारी
- दिल्ली में ई-रिक्शा किराएदारी प्रथा का अंत, अब ड्राइवर ही होगा मालिक; 15 मई से लागू हो रहे नए सिस्टम में क्या-क्या?
- दिल्ली में मौसम हुआ गुलजार, कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी; IMD का अलर्ट भी जारी