menu-icon
India Daily

 दिल्ली के सफदरगंज इलाके में जज ने किया सुसाइड, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
 दिल्ली के सफदरगंज इलाके में जज ने किया सुसाइड, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Courtesy: x

शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक जज ने आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक जज जो सफदरजंग इलाके में ही रहते थे, ने अपने घर पर ही फांसी लगा ली. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है. घटना स्थल से सुसाइड नोट मिलने की भी खबर नहीं है. मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, शर्मा फंदे से लटके मिले. पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है. जज अमन कुमार शर्मा की अचानक मौत से विधि समुदाय के लोग सदमे में हैं.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

35 साल के शर्मा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई है लेकिन फिर भी पुलिस हर एक पहलू से मामले की जांच कर रही है.

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा का कार्यभार संभाला था. उन्होंने साल 2018 में पुणे के सिंबोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने आपराधिक और दीवानी के कई मामलों से निपटा और विभिन्न न्यायालयों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) और दीवानी न्यायाधीश के रूप में कार्य किया.

26 साल के जज ने की आत्महत्या

पिछले साल दिल्ली हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे 26 साल के वकील ने कथित तौर पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस की एक होटल के 15वें फ्लोर की बालकनी से कूदकर जान दे दी थी. उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.