दिल्ली के महरौली में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

साउथ दिल्ली के महरौली में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है. हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मची हुई है. राहत व बचाव कार्य जारी है.

x
Sagar Bhardwaj

साउथ दिल्ली के महरौली में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई है. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है. हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मची हुई है. राहत व बचाव कार्य जारी है.घटना की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की 6 गाड़ियां और पुलिस तुरंत मौके पर रवाना हुई. बचाव दल ने अभी तक मलबे से कम से कम 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

कोने-कोने को खंगाल रही रेस्क्यू टीम

मलबा काफी ज्यादा होने की वजह से मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है. अधिकारियों की निगरानी में भारी संख्या में बचावकर्मी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं. स्थानीय लोग भी राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, प्राथमिकता मलबे में फंसे हर शख्स की जान बचाने की है. रेस्क्यू टीम लगातार मलबे के कोने-कोने को खंगाल रही है.

फायर सर्विस के अधिकारियों ने क्या बताया

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें करीब 7.44 पर इमारत के गिरने की जानकारी मिली थी. उन्होंने बताया कि हादसे की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है और हमारा पूरा ध्यान इस वक्त मलबे में दबे लोगों को बचाने पर है. प्रशासन ने अभी तक मलबे में दबे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है.

इलाके में मची अफरा-तफरी

इमारत के गिरने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने बिल्डिंग के गिरने की तेज आवाज सुनी, जिसके बाद पूरे इलाके में धूल और मलबा फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर  पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी की.