दिल्ली के पालम इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; PM ने की मदद की घोषणा
दिल्ली के पालम इलाके की एक ब्लिडिंग में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं अभी भी कई लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार की सुबह एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. इस घटना में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस घटना के हर मृतक के परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए मदद राशि दी जाएगी.
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 7 बजे एक इमरजेंसी कॉल आई. इस कॉल पर उन्हें पालम मेट्रो स्टेशन के पास लेन नंबर 2 पर स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली.
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
दमकल विभाग ने बताया कि इस सूचना के बाद, आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए कम से कम 30 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आसपास के लोगों के मुताबिक जब इस इमारत में आग लगी तब उस घर में 18 लोग फंसे हुए थे. हालांकि जान बचाने की कोशिश में कुछ लोग ऊपरी मंजिलों से कूद गए. वहीं कुछ लोग आग और धुएं के बीच फंसे रह गए.
मिल रही जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके निचली मंजिल पर एक शृंगार की दुकान है. जिसमें रखे केमिकल के कारण आग और भी ज्यादा बढ़ गई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग तेजी से फैली जिससे इमारत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता बंद हो गया और कई लोग अंदर ही फंस गए.
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी इस घनी आबादी वाले इलाके में बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर पहुंचीं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि हमें एक रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी और हमें आशंका है कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं. हालांकि आग लगने के पीछे का असली कारण पता नहीं चल पाया, लेकिन सुबह-सुबह इस घटना के कारण लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला. जिस समय पर यह घटना घटी, उस समय कई लोग आधी नींद में ही थे. हालांकि अभी भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है. कम जगह में आग लगने के कारण दूसरे घरों के जलने की संभावना भी ज्यादा है.
और पढ़ें
- टॉप लीडर अली लारिजानी की इजराइली एयर स्ट्राइक में मौत की ईरान ने की पुष्टि, बेटे की भी गई जान
- एलपीजी गैस के बाद पानी की बोतल भी हुई महंगी, युद्ध ने बढ़ाई आम आदमी की परेशानी; प्लांट बंद होने से बढ़ी बेरोजगारी
- गोवा में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल ने देखी AAP नेताओं को फर्जी केस बनाकर जेल में डालने पर बनी फिल्म