menu-icon
India Daily

बलरामपुर में बांध टूटने से अचानक आई बाढ़, 4 की मौत और 3 लापता

Balrampur Dam Collapsed: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक छोटे बांध का एक हिस्सा ढहने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए.

Shilpa Shrivastava
बलरामपुर में बांध टूटने से अचानक आई बाढ़, 4 की मौत और 3 लापता

Balrampur Dam Collapsed: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक छोटे बांध का एक हिस्सा ढह गया, जिसके चलते अचानक से बाढ़ आ गई है. इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस घर में सोते समय एक महिला और उसकी सास समेत चार लोगों की मौत हो गई. लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान अभी जारी है.

जैसे ही जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना मिली उनकी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही बताया कि धनेशपुर गांव स्थित लुटी जलाशय में मंगलवार देर रात भारी बारिश के बाद दरार पड़ लगी थी. इसके अलावा यह भी बताया कि यह जलाशयर 1980 के दशक में बना था. इसमें आई दरार के चलते आस-पास के घरों और खेतों में पानी घुस गया, जिसके चलते अचानक बाढ़ आ गई. 

बताया जा रहा है कि यह बांध बलरामपुर में स्थित है, जो दोनों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है. करीब 10 से 12 साल पहले इस जलाशय में लीकेज की खबर आई थी, जिसकी मरम्मत भी कराई गई थी.

इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हफ्ते की शुरुआती में बस्तर डिविजन के बाढ़ प्रभावित बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा किया. पिछले हफ्ते की शुरुआत में भारी बारिश के चलते 8 लोगों की जान ले ली थी. एक सरकारी बयान के अनुसार, दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और रीसैटलमेंट उपायों में तेजी लाने के निर्देश दिए.